Sunday, March 17, 2013

विश्व में सबसे ऊंचा शिवलिंग


हरिहरधाम में स्थित शिवलिंग विश्व में सबसे ऊंचा शिवलिंग माना जाता है। इसकी ऊंचाई 65 फीट है।
शिवलिंग के निर्माण में लगभग 30 वर्षों का समय लगा।

हरिहरधाम मंदिर, जो सामान्यतया हरिहरधाम के नाम से जाना जाता है, झारखंड के गिरिडिह जिले में है। इसे संसार में सबसे बड़े शिवलिंगहोने का गौरव प्राप्त है।
मंदिर परिसर करीब 25 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है
और एक नदी से घिरा हुआ है। यह मंदिर एक प्रसिद्ध तीर्थ के रूप में जाना जाता है और देश भर से हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां श्रावण पूर्णिमा पर भगवान शिव की पूजा करने आते हैं।
नाग पंचमी के दिन यहां नाग पूजा का भी भव्य आयोजन किया जाता है।
इन सब के अलावा यह स्थान शादियों और अन्य संस्कारों के लिए जाना जाता है।
लग्न के समय हर साल हजारों की संख्या में यहां विवाह संपन्न कराए जाते हैं।
हरिहरधाम झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत गिरिडीह जिला मुख्यालय से दक्षिण पश्चिम दिशा में करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर
ग्रैंड ट्रंक (जीटी) रोड से 3 किलोमीटर दूर बगोदर में स्थित है।
गिरिडीह अविभाजित बिहार के पहले हजारीबाग का ही हिस्सा हुआ करता था।
बाद में इसे अलग कर जिले का दर्जा दिया गया।

No comments:

Post a Comment